फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीआरपीएफ के सैनिक अग्निवेश यादव वीरगति को हुए प्राप्त, नारनाैल में सैनिक सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Nov 2024 07:47 PM IST

नारनौल क्षेत्र के गांव दताल के वीर सैनिक अग्निवेश यादव वीरगति को प्राप्त हो गया। जवान की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई, वह चंडीगढ़ में तैनात था। उनकी मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। गांव में 24 घंटे से चूल्हा नहीं जला और सभी ग्रामीण उनके अंतिम दर्शन के लिए इंतजार करते रहे। बुधवार शाम पांच बजे जब वीरगति को प्राप्त एएसआई का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो देशभक्ति के नारों से युवाओं ने शहीद का सम्मान किया। राजकीय सम्मान के साथ सीआरपीएफ की टुकड़ी ने फायर कर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर मृतक सैनिक के पुत्र को तिरंगा भेंट किया गया और उनकी हिफाजत के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने का आग्रह किया गया। क्षेत्र के हजारों लोगों ने शहीद को अपनी नम आंखों से विदाई दी। पंचायत समिति के चेयरमेन कर्मपाल ने पीड़ित परिवार की सहायता की मांग करते हुए प्रदेश सरकार से भी शहीद परिवार की सहायता की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें