फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में दूसरे दिन भी मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने सरसों का पकड़ा स्टॉक, जांच जारी

नवीन दलाल Updated Wed, 16 Apr 2025 05:57 PM IST

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से सरसों का स्टॉक कर मुनाफा लेने का खेल जारी है। मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने क्षेत्र के गांव नांगल हरनाथ में एक गोदाम पर छापा डाला। हालांकि अभी टीम की ओर से सरसों का आंकलन किया जा रहा है। आंकलन के उपरांत रिपोर्ट तैयार कर जुर्माना राशि तय की जाएगी। टीम को गोदाम पर मार्केट फीस चोरी व अन्य प्रकार की अनदेखी कर सरसों का स्टॉक पाया गया। पिछले एक सप्ताह में अवैध स्टाॅक के माध्यम से मार्केट फीस चोरी के टीम की कार्रवाई चली और अवैध सरसों स्टॉक के आंकलन के आधार पर जीएसटी और मार्केट फीस की चोरी का जुर्माना तय किया जाएगा। मामले में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है। अधिकारियों के अनुसार इस प्रकार की अवैध स्टॉकिंग और मंडी में अनियमित बिक्री को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच के निष्कर्षों के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा जुर्माना की राशि तय की जाएगी। बता दें कि इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते की ओर से सोमवार को अटेली टी प्वाइंड से 570 क्विंटल अवैध सरसों से भरे दो ट्रकों को पकड़ा गया था। इससे पूर्व वीरवार सीएम के उड़नदस्ते की टीम ने अटेली टी प्वाइंट से ही एक ट्रक को 250 क्विंटल अवैध सरसों के साथ पकड़कर उस पर 1.14 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। वहीं एक सप्ताह पूर्व भी 250 क्विंटल सरसों से लदे एक ट्रक को पकड़ा गया था। राजस्थान से लगातार सरसों लाकर क्षेत्र की मंडियों में बेचने का यह खेल जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें