मंडी अटेली के निकटवर्ती गांव कटकई की ढाणी में राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त श्रद्धालुओं ने बाबा की समाधि पर माथा टेक कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की मन्नत मांगी तथा प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, ग्रामीणों द्वारा मंदिर प्रांगण में भजन सत्संग का आयोजन भी किया गया। जिसमें कलाकारों द्वारा बाबा की महिमा का गुणगान किया गया। दिन भर चले भंडारे में क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।