फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: प्राइमरी स्कूल में बच्चा लगा रहा था झाड़ू, कैमरे में कैद हुई घटना

शाहिल शर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 06:11 PM IST

नांगल चौधरी के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई के समय एक छात्र स्कूल में झाड़ू लगाता हुआ दिखाई दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जो शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। सोमवार को स्कूल खुलने पर देखने को मिला कि सरकारी प्राइमरी स्कूल में छात्र स्कूल परिसर में झाडू़ लगा रहा था। यह दृश्य कहीं से भी शिक्षा के मूल उद्देश्य को पूरा करता नजर नहीं आया। बच्चों से झाड़ू लगवाना शिक्षा का अधिकार अधिनियम का सीधा उल्लंघन है। बच्चे द्वारा झाड़ू लगाने की यह घटना कैमरे में कैद हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें