फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में बामनवास की सड़कें बनीं दरिया, ग्रामीणों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग

सुनील कुमार Updated Fri, 14 Aug 2026 05:15 PM IST

निजामपुर। ग्राम बामनवास नूंह में मानसून की बारिश ने गांव की सड़कों की पोल खोल दी है। रामेश्वर धाम मंदिर के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं और जलभराव के कारण सड़कें दरिया जैसी नजर आ रही हैं। कीचड़ और पानी के बीच ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर पानी इतना भर गया कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान यह समस्या हर वर्ष सामने आती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। मामले पर ग्राम नागरिक नरोत्तम शर्मा ने कहा, "बारिश असामान्य रूप से अधिक होने से जलभराव की स्थिति बनी है। पंचायत ने प्रभावित स्थानों का निरीक्षण नहीं किया है। गांव में आधी सड़के बनी आधी जगह मिट्टी की पगडंडियों से लोग गुजरते हैं। नालियों में पानी निकासी के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पंचायत को सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत और नालियों के सुधार के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा जाना चाहिए।" ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र राहत और सड़क सुधार की मांग की हैं। ग्राम सरपंच गिरधारी लाल ने बताया कि "मंदिर मार्ग वाली सड़क की समस्या उनके संज्ञान में है। सड़क पर गड्ढे हो गए हैं तथा जलभराव की समस्या भी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यह सड़क करीब एक से डेढ़ वर्ष पहले बनाई गई थी। जमालपुर की ओर जाने वाली सड़क राजस्थान क्षेत्राधिकार में आती है। वहीं, मंदिर मार्ग की सड़क पर जलभराव और गड्ढों की समस्या को देखते हुए संबंधित स्थानों पर जल्द ही मरम्मत कार्य कराकर गड्ढे भरवाए जाएंगे।"

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें