फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में 370 के पास पहुंचा एक्यूआई, लोगों के आंखों में हो रही जलन

नवीन दलाल Updated Tue, 21 Oct 2025 11:17 AM IST

नारनौल में आतिशबाजी के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को दस बजे 370 एक्यूआई पहुंच गया है, जिससे आमजन को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आंखों में भी जलन हो रही है। बीते रविवार को 289 और सोमवार को 311 वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया था। पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा सरकार के कठोर कानून और जुर्माना के बावजूद पराली जलाने साथ आतिशबाजी की वजह से वायु प्रदूषण और वातावरण में प्रदूषकों की मात्रा में बढ़ोतरी दर्ज होती है। उन्होंने कहा कि प्रदूषकों की वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक में ह्रास और गिरावट दर्ज हो रही है। आज भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें