फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: लघु सचिवालय में अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

जिला बार एसोसिएशन ने सोमवार को लघु सचिवालय में अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार अधिवक्ताओं के बीच में आए और ज्ञापन लिया। इस दौरान काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने करीब 20 मिनट तक लघु सचिवालय के मुख्य द्वार के सामने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संतोख सिंह यादव ने बताया कि 9 सितंबर को एडवोकेट दिनेश कुमार अपने केस के संदर्भ में पैरवी करने के लिए न्यायालय उपमंडल अधिकारी नारनौल में करीब दो बजे मौजूद थे। इस दौरान न्यायालय के अंदर एक व्यक्ति ने एडवोकेट दिनेश कुमार के साथ मारपीट और गाली-गलौज की, जिसके बारे में महाबीर चौकी में भी शिकायत दी गई थी। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी तरह 24 अप्रैल को एडवोकेट शादीराम जब कोर्ट से अपने घर जा रहा थे तो रास्ते में तीन व्यक्तियों ने रास्ता रोक कर मारपीट व छीना झपटी की। जिस पर भी चार माह बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें