फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: रेस्ट हाउस गए युवक को बंदरों ने काटा, एसडीएम को दी शिकायत

शाहिल शर्मा Updated Sat, 07 Mar 2026 04:26 PM IST

महेंद्रगढ़ के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास बंदरों का जमावड़ा रहता है। शुक्रवार शाम को किसी काम से दोस्त के साथ गए एक युवक पर बंदरों ने हमला कर दिया। इसमें बंदरों ने पैर व अन्य स्थानों पर काटकर युवक को घायल कर दिया। शहर के मोहल्ला निमड़ी नीची निवासी ध्रुव मोदी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे वह अपने दोस्त के साथ पीडब्लूडी रेस्ट हाउस के पास किसी काम से गया था। दोनों ही दीवार के पास खड़े थे। इसी दौरान अचानक बंदरों का झुंड आया और उन पर हमला कर दिया। इसमें दोनों अपना बचाव करने लगे तो बंदरों ने उसके पैर पर काट लिया और दो बंदरों ने उसकी कमर पर बैठकर नाखून आदि से खरोंच दिया। इसमें उन्हें पैर, कमर व हाथों पर घाव आए हैं। इस दौरान आसपास के दुकानदारों ने शोर मचाकर उनका बचाव किया। घायल ने बताया कि उन्होंने एसडीएम, डीसी व विधायक को बंदर पकड़वाने की लिखित शिकायत दी है। साथ ही नगर पालिका कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की मांग की ताकि लोग बंदरों के भय व आर्थिक नुकसान से बच सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें