फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में उमस भरी गर्मी में लगाई गई नींबू शिकंजी की छबील

नारनौल शहर में माता सती वेलफेयर समिति गहली की तरफ से राहगीरों को नींबू की शिकंजी पिलाई गई। बस स्टैंड व महावीर चौक के बीच सड़क मार्ग मातादीन गली के बाहर टैंट लगा माता सती वेलफेयर समिति ने शनिवार सुबह नींबू की शिकंजी तैयार की। शुरुआत में तीन बड़े ड्रम नींबू शिकंजी तैयार की गई। गर्मी के मौसम में नींबू शिकंजी शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है, वहीं लू से भी बचाती है। इस पेयजल का सैकड़ों लोगों ने लाभ लिया। देखते ही देखते भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक राहगीरों को नींबू की शिकंजी पिलाई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें