फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: शौक में बीएड कॉलेज से उखाडे़ पौधे, अब घर में लगाई 160 पौधौं की बगिया

शाहिल शर्मा Updated Sun, 17 May 2026 04:45 PM IST

शौक व्यक्ति में किसी कार्य करने का जूनून भर देता है और कार्य में सफलता भी दिलाता है। शहर निवासी अजनेश ने भी शौक में कॉलेज से 3 पौधे उखाड़े और अब घर में 160 पौधों की बगिया बना दी। बगिया से घर में सुख शांति व सुकुन भी बना हुआ है। बता दें कि अजनेश पेशे से अधिवक्ता हैं और महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन में ही कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में उनकी बीएड की परीक्षा थी और वह कॉलेज में पौधों के फूल देखकर प्रभावित हो गई। उस दौरान उनको घर पर पौधा लगाने का शौक लगा और तीन पौधे उखाड़ लाई। इसके बाद उनके बीज और कलम से काफी पौधे लगाए। अब भी अपने रिश्तेदारी या कहीं पर जाती हैं और पौधा पसंद आता है तो टहनी तोड़कर ले आती हैं। इसी तरह करके उन्होंने बगिया में 50 से अधिक वैरायटी के 160 पौधे लगाए हुए हैं। पौधों से घर में सुख शांति बनी और सभी का चिड़चिड़ा स्वाभाव खत्म हो गया। सुबह उठते ही सभी बगिया में चाय पीते हैं और फिर घर के अन्य काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बगिया में पूरा दिन शानदार हो जाता है। इनकी कलम से पौधे बनाकर रिश्तेदारों व पड़ोसियों को वितरित कर रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें