फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा मंडल ठाडेश्वर सेवा समिति द्वारा श्मशान भूमि पर चलाया सफाई अभियान, गांव छापड़ा के युवाओं ने निभाया सामाजिक दायित्व

गांव छापड़ा बीबीपुर में युवा मंडल ठाडेश्वर सेवा समिति द्वारा सामाजिक सेवा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का परिचय देते हुए शमशान घाट में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगातार जारी रहा, जिसमें युवाओं ने श्रमदान कर पूरे परिसर की साफ-सफाई की। समिति के सदस्यों ने शमशान घाट में फैली गंदगी को हटाया और शांति धाम भूमि परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ग्रामीणों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। युवा मंडल ठाडेश्वर सेवा समिति के सदस्य मनोज ने कहा, "शमशान घाट हमारे गांव की आस्था और सम्मान से जुड़ा स्थान है। इसकी स्वच्छता और देखभाल हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समिति के युवाओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ श्रमदान कर यह संदेश दिया है कि समाज सेवा के लिए केवल इच्छा शक्ति की जरूरत होती है। भविष्य में भी गांव के विकास हेतु स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनहित से जुड़े कार्यों को इसी तरह जारी रखा जाएगा। समिति के सभी साथी इसी तरह बढ़-चढ़कर भाग लेते रहेंगे।" सफाई अभियान में महावीर, हेमराज, महेश एचपी, मनोज मास्टर, राजवीर (एनएसजी कमांडो), मीरसिंह एचपी, योगेश हवलदार, अनिल बादशाह, कुलदीप, विकास गुज्जर, सचिन, योगेश हरियाणा, नीरज, भूंडिया (मनोज) गुज्जर, राजू गुर्जर, अनिल सहित अन्य युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें