फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में श्री गोशाला धोलपोश आश्रम में गोपाष्टमी पर्व पर 108 कुण्डीय यज्ञ किया

श्री गोशाला धोलपोश आश्रम में गोपाष्टमी पर्व पर वीरवार को 108 कुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया गया। सुबह गोपूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दोपहर 12 बजे अन्नकूट का प्रसाद वितरण शुरू किया गया। गोशाला धोलपोश आश्रम के प्रधान रविंद्र तिवाड़ी ने बताया 108 कुण्डीय यज्ञ सुबह 9 बजे किया किया गया। गो भक्तों के कष्ट निवारण हेतु तथा सुख शांति समृद्धि के लिए यज्ञ में आहुतियां डाली। दोपहर 12 बजे बाद अन्नकूट प्रसाद ग्रहण एवं वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शहरवासियों ने सुबह से दोपहर तक गोपूजन किया। महिलाओं ने गोशाला प्रंगाण में पहुंचकर गोवंश को हरा चारा तथा गुड़ खिलाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म में गाय माता को प्रथम स्थान दिया गया है। कहा जाता है कि जहां गो माता निवास करती हैं वहां पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। गोपाष्टमी के दिन गाय और बछड़ों की पूजा कर उनका सम्मान किया गया। गोपाष्टमी के दिन ही बाल गोपाल कृष्ण प्रथम बार गाय चराने को गए थे। शहर की तीन प्रमुख गोशालाओं में सुबह से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें