श्रीनगर बार्डर पर बीएसएफ में तैनात कैमला गांव के जवान की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। शहीद एसआई विनोद कुमार श्रीनगर बार्डर पर रेडियो मेकेनिक के पद पर तैनात था। वीरवार की शाम शहीद का पार्थिव शरीर टावर कालोनी स्थित आवास पर पहुंचा। इसी दौरान बाइक तिरंगा यात्रा बीएसएफ की गाड़ी के आगे-आगे चल रही थी।