फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: युवाओं ने चलाई कई किलोमीटर तक साइकिल, फिट रहने के लिए किया जागरूक

शाहिल शर्मा Updated Sun, 05 Apr 2026 07:13 PM IST

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को द्रोणाचार्य खेल परिसर में साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर कई किलोमीटर तक साइकिल चलाई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को फिट कैसे रखा जाए और उनको अपनी सेहत के लिए कैसे जागरूक किया जाए था। पीएमओ डॉ. सारा अग्रवाल ने कहा कि विकसित राष्ट्र बनने के लिए हर नागरिक का स्वस्थ रहना जरूरी है और इसके लिए साइकिलिंग जैसी गतिविधियों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ती है और खेल संस्कृति को मजबूती मिलती है। उन्होंने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत की क्षेत्रीय निदेशिका रीतू पतीक के निर्देश और सहायक निदेशक विजय मनचंदा के द्वारा साइक्लोथॉन आयोजित किया गया। पिछले एक वर्ष से लगातार इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम को लोक नायक जय प्रकाश राजकीय नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. सारा अग्रवाल, डिप्टी सीएमओ डॉ. अंजली वैद्य, डॉ. बलराज कुमार, डीआईपीआरओ डॉ. नरेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त डीएसओ यशवीर सिंह और हॉकी कोच नरेंद्र ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें