फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में फिर बदला मौसम, हल्की बूंदाबांदी के बीच तीन डिग्री तक गिरा तापमान

कुरुक्षेत्र में आज बुधवार को फिर मौसम में बदलाव हुआ। सुबह ही हल्की बूंदाबांदी हुई जो दोपहर तक रुक-रुक कर होने की संभावना है। बूंदाबांदी के बीच 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है। फिलहाल अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है जो कि कल मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया था। आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज है। कल से फिर तेज धूप होने व मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। बदलते मौसम का गेहूं की फसल पर फायदा बताया जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक अभी कुछ दिन और ठंड रहेगी तो गेहूं उत्पादन बढ़ाने की संभावना बनेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें