थानेसर ब्लॉक समिति चेयरपर्सन रजनी शर्मा की कुर्सी पर खतरा बरकरार है। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर तीन माह के दौरान तीसरी बार बुलाई गई बैठक में 24 में से महज नौ सदस्य ही पहुंचे, जिसके चलते चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग तो दूर बैठक के लिए भी कोरम पूरा नहीं हो सका। पूरी व्यवस्था के साथ एडीसी सोनू भट्ट करीब 40 मिनट तक बाकी सदस्यों का इंतजार करते रहे और बार-बार टाइम बढ़ाते रहे लेकिन बाकी सदस्य नहीं पहुंचे तो बैठक स्थगित करनी पड़ी। अब अगले 15 से 20 दिन के दौरान फिर बैठक बुलाई जाएगी।