फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुरुक्षेत्र में एनईपी के तहत आए परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्र भड़के, कुलपति कार्यालय घेराव

नवीन दलाल Updated Thu, 06 Mar 2025 01:25 PM IST

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बीफॉर्मेसी विभाग विद्यार्थियों के एनईपी के तहत पांच मार्च को परीक्षा परिणाम जारी हुआ, जिसमें 120 में से करीब 70 विद्यार्थियों की री अपीयर दी गई है। परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों ने वीरवार सुबह 10 बजे कुलपति का घेराव कर ज्ञापन पत्र सौंपा। उन्होंने परीक्षा परिणामों में भारी असमानता और विभागीय अव्यवस्थाओं को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। विद्यार्थियों का कहना है कि तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की एक कक्षा के 80 प्रतिशत विद्यार्थी कैसे असफल हो सकते हैं। जबकि अन्य सेमेस्टर में ऐसा देखने को नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि ये अन्यायपूर्ण है। प्रशासन से मांग की है कि परीक्षा परिणाम दोबारा से जारी किया जाए। इसी के साथ प्रयोगशालाओं में आवश्यक रसायन और उपकरणों की अनुपलब्धता, स्वच्छता और सफाई की समस्या को लेकर भी मांग की है। सुबह 10 बजे से लेकर अभी एक बजे तक विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय का घेराव किया हुआ है और जमकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें