फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : छात्र-छात्राओं में छाया होली का खुमार, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों की फूली सांसें

नवीन दलाल Updated Sat, 08 Mar 2025 12:37 PM IST

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) के छात्र-छात्राओं पर अभी से ही होली का खुमार चढ़ने लगा है। जहां छात्र-छात्राएं रंग-गुलाल से रंगे दिखाई पड़ने लगे हैं वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा प्रबंधों के चलते सेकेंड गेट बंद कर दिया गया है तो वहीं थर्ड गेट पर दो लेयर बैरिकेडिंग कर दी गई है। यहीं नहीं विश्वविद्यालय परिसर में जगह-जगह नाकेबंदी भी की गई है। थर्ड गेट पर गहन जांच के बाद ही वाहनों को विश्वविद्यालय में प्रवेश दिया जा रहा है, जिसके कारण यहां वाहनों की सुबह से ही लंबी लाइन लगी रही। सुरक्षाकर्मी विश्वविद्यालय परिसर में गश्त कर चप्पे-चप्पे पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। होली से पहले ही छात्र-छात्राएं अपने सहपाठियों के साथ होली खेलते हुए घर रवाना होने लगे हैं। विश्वविद्यालय परिसर में सुबह से ही विद्यार्थियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली खेली। वहीं सुरक्षाकर्मियों ने भी मोर्चा संभालते हुए परिसर में विद्यार्थियों को एक जगह इकट्ठा नहीं होने दिया और पूरे दिन होली खेल रहे विद्यार्थियों के साथ कैंटीन और पार्कों में गश्त करते नजर आए। विश्वविद्यालय प्रशासन की सख्ती के चलते छात्र-छात्राओं व विश्वविद्यालय में प्रवेश करने वाले लोगों को भारी परेशानी भी झेलनी पड़ी। होली की आड़ में न हो अप्रिय घटना, किए पुख्ता प्रबंध : प्रो गुप्ता विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो अनिल गुप्ता का कहना है कि होली पर अक्सर देखा जाता है कि कुछ शरारती तत्व परिसर में आ जाते हैं, जो छात्राओं को रंग लगाने की कोशिश करते हैं। इसके चलते विद्यार्थियों की सुरक्षा और होली की आड़ में कोई अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें