जिले भर के सरकारी स्कूलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा का लाइव प्रसारण दिखाया जा रहा है। इसके लिए स्कूलों में एलइडी की विशेष व्यवस्था की गई है। जिला स्तरीय कार्यक्रम गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में की गई है, जहां लाइव प्रसारण देखने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक व अन्य अधिकारी भी पहुंचे। अन्य स्कूलों में भी बच्चों को कहीं कंप्यूटर लैब में बैठाकर तो कहीं हॉल में यह कार्यक्रम दिखाया जा रहा है, जिसके प्रति बच्चों में भी उत्साह दिखाई दिया। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक का कहना है कि सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए थे कि इस कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। यह रिपोर्ट भी ली जाएगी कि किस स्कूल की ओर से इस संबंध में लापरवाही बरती गई है। ऐसा पाया जाता है तो कार्रवाई भी की जाएगी।