फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: रुमल सिंह हत्याकांड में परिजनों ने जाम किया नेशनल हाईवे

शाहिल शर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 07:05 PM IST

देर रात गांव मलकपुर के रुमल सिंह की हत्या को लेकर परिजन भड़क गए और नेशनल हाईवे 152 को जाम कर दिया। मृतक के परिजनों हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी पिहोवा निर्मल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को मनाने का प्रयास किया। फिलहाल परिजन अपनी मांग पर अड़े हैं। बता दें कि रुमल सिंह की देर रात उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। वह पिहोवा अनाज मंडी में एक आढ़ती के पास काम करता था। हालांकि पुलिस ने रात को ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन जैसे ही परिजनों ने हाईवे जाम किया तो सीआईए को भी इस मामले की जांच में लगा दिया गया है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। करीब 35 वर्षीय रुमल के चार बच्चे हैं और वही एकमात्र पूरे परिवार का सहारा था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें