फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुरुक्षेत्र पहुंचे RSS सरकार्यवाह हौसबोले: कहा- मन, बुद्धि, आत्मा और शरीर को शुद्ध करना ही गीता का परम संदेश

भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 10:04 PM IST

मन, बुद्धि, आत्मा और शरीर को शुद्ध करना ही गीता का परम संदेश है। श्रीकृष्ण ने कुरु भूमि से यही दिव्य ज्ञान अर्जुन को दिया था। गीता का संदेश केवल अर्जुन के लिए नहीं था, बल्कि पूरे विश्व के कल्याण के लिए दिया था। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय हौसबोले ने कुरुक्षेत्र में गीता ज्ञान संस्थानम् के ऑडिटोरियम हॉल में कही। इससे पहले हौसबोले, स्वामी रामदेव, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी परमानंद, मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यमंत्री सुभाष सुधा व सांसद नवीन जिंदल ने संस्थान में जीओ ओपीडी व डायग्नोस्टिक केंद्र का मंत्रोच्चार एवं गीताजी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर लोकापर्ण किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें