फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, स्वच्छता पर दिया जा रहा जोर

अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव 29 जनवरी से चार फरवरी तक पिहोवा में आयोजित होगा। ये पहला मौका होगा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तर्ज पर महोत्सव होगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरस्वती और शहर के सुंदरीकरण से महोत्सव में चार चांद लगेंगे। सरस्वती हैरीटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने बताया कि महोत्सव को सफलतापूर्वक मनाने के लिए शहर का सुंदर व आकर्षक दिखना बेहद आवश्यक है। इस कार्य को पूरा करने के लिए सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का सहयोग चाहिए। संस्थाओं के सहयोग से तीर्थ स्थल पर साफ-सफाई व चौक-चैराहों पर साज सजावट सहित सौंदर्य करण व अन्य कार्य किए जा रहे हैं। महोत्सव में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि आदिबद्री से मुख्यमंत्री नायब सैनी इस महोत्सव का आगाज करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें