प्रयागराज से गत 1 मार्च को चली भागवत त्रिशूल यात्रा आज सोमवार को धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में पहुंची। यहां केशव पार्क में आयोजित 1008 कुंडीय महायज्ञ स्थल पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान शहर के गणमान्य लोग भी पहुंचे तो वहीं शिव भोले की आराधना में नृत्य भी किया गया। 1008 कुंडीय महायज्ञ स्थल पर आज सुबह भगवा त्रिशूल यात्रा भी पहुंची। यह यात्रा गत एक मार्च को प्रयागराज से आरंभ हुई थी और यह 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम और 12 शक्तिपीठों की पवित्र यात्रा कर रही है। इस पहल के तहत देश-प्रदेश के 120 शिव मंदिरों को डिजिटल रूप से जोड़ने का संकल्प लिया गया है, जिनमें से 12 मंदिर विदेशों में स्थित हैं।