फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रदूषण पर हो रही राजनीति, हरियाणा के किसान पूरी तरह से जागरूक- बड़ौली

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 18 Nov 2024 08:00 PM IST

वर्ष 2014 से प्रदेश में भाजपा की सरकार है और शुरू से ही किसानों के हित में अनेक कार्य किए हैं, जिससे किसान संतुष्ट है। हरियाणा ही पहला प्रदेश हैं, जहां 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। यह दावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने किया। बड़ौली पार्टी कार्यालय में सोमवार शाम को पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर कहा कि हरियाणा के किसान पूरी तरह से जागरूक हो चुके हैं तो भाजपा सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का भी भरपूर फायदा उठा रहे हैं। यहीं नहीं यहां के किसान अन्नदाता के साथ-साथ पर्यावरण प्रेमी भी है। ऐसे में यहां फसल अवशेष जलाने के मामले बेहद कम है जबकि प्रदूषण फैलाने में दिल्ली व पंजाब आगे हैं। दूसरी राजनीतिक पार्टियां प्रदूषण को लेकर राजनीति करने में लगी है, लेकिन वास्तविकता यह है कि दिल्ली व पंजाब में आप सरकार ही इस पर नियंत्रण नहीं कर पाई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें