मीरी पीरी मेडिकल संस्थान को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का फैसला हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पक्ष में आने के बाद कमेटी सदस्यों और समर्थकों में भारी उत्साह है। इस बड़ी जीत की खुशी में कुरुक्षेत्र स्थित कमेटी मुख्यालय पर जमकर जश्न मनाया गया और लड्डू बांटे गए। दादूवाल ने खुद बांटी मिठाई, दी बधाई इस खास मौके पर हरियाणा कमेटी के नामित सदस्य बलजीत सिंह दादूवाल विशेष रूप से मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद समर्थकों और कमेटी के अन्य सदस्यों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर इस कानूनी जीत की बधाई दी और खुशी साझा की। हमारा कानूनी पक्ष मजबूत था जश्न के दौरान दादूवाल ने कहा कि मीरी पीरी मेडिकल संस्थान के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में हरियाणा कमेटी का कानूनी पक्ष शुरू से ही बेहद मजबूत था। उन्होंने कहा कि हमें पहले दिन से ही पूरी उम्मीद थी कि अदालत का फैसला हमारे हक में ही आएगा और सच्चाई की जीत होगी।