फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 'कुटा' का चुनाव, प्रधान, उपप्रधान और सचिव पदों पर मुकाबला; 332 शिक्षक करेंगे मतदान

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कुटा) की चौधर किसके सिर सजेगी। यह फैसला आज शाम तक हो जाएगा। प्रधान, उपप्रधान और सचिव पदों के लिए मतदान शुरू हो गया है, जिसको लेकर शिक्षकों में जोरदार उत्साह बना हुआ है। अभी तक 332 में से 147 शिक्षक मतदान कर चुके हैं। उम्मीदवारों ने पिछले दिनों पूरी ताकत से प्रचार किया अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। प्रधान पद के लिए मुख्य मुकाबला डॉ. नरेश कुमार और डॉ. जितेंद्र कुमार के बीच है, जो बेहद रोचक बना हुआ है। सभी की निगाहें आज होने वाले मतदान पर टिकी हैं कि शिक्षकों का भरोसा किस चेहरे पर ठहरता है। करीब 332 शिक्षक मतदान करेंगे। मतदान के परिणाम से तय होगा कि कुटा की बागडोर किसके हाथों में जाएगी। शिक्षकों की मूलभूत समस्याएं ही मुख्य एजेंडा : डॉ नरेश अध्यक्ष पद के उम्मीदवार डॉ. नरेश कुमार का कहना है कि शिक्षकों की मूलभूत समस्याएं व सुविधाएं ही मुख्य एजेंडा है। शिक्षकों की पदोन्नति, सुविधाओं और कार्य संस्कृति में सुधार को प्राथमिकता दे रहे हैं। नीति बदलाव और संरचनात्मक सुधार पर मांगें वोट : डॉ जितेंद्र अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र कुमार का कहना है कि उन्होंने नीति बदलाव व सरंचनात्मक सुधार पर ही वोट मांगे हैं। व्यापक और नीति-आधारित 21 सूत्रीय एजेंडा घोषित किया है। आज शाम को ही घोषित होंगे परिणाम कुटा चुनाव अधिकारी कृष्ण पांडे के मुताबिक प्रधान, उपप्रधान और सचिव पद पर चुनाव कराया जा रहा है, जिसके परिणाम शाम तक घोषित किए जाएंगे। इसमें करीब 332 शिक्षक अपने मतदान का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें