फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की ब्रह्मसरोवर पर उमड़ी भीड़, मेले जैसा बना नजारा

कार्तिक पूर्णिमा के चलते आज सुबह से ही ब्रह्मसरोवर तट पर श्रद्वालुओं की भीड़ जुट रही है, जहां आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कपाल मोचन मेले से स्नान के बाद हरियाणा व पंजाब के बड़ी संख्या में श्रद्वालु कुरुक्षेत्र पहुंचे और यह सिलसिला अल सुबह से ही शुरू हो गया था। सुबह दस बजे तक ही हजारों की संख्या में श्रद्वालु पहुंच गए। जहां उन्होंने स्नान किया तो पूजा अर्चना भी की। इस दौरान ब्रह्मसरोवर परिसर में लगी दुकानों पर श्रद्वालुओं ने जमकर खरीददारी भी की। श्रद्वालुओं की बढ़ती भीड़ को देख पुलिस कर्मी भी मुस्तैद रहे। आज कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिवाली के चलते भी बड़ी संख्या में श्रद्वालु ब्रह्मसरोवर तट पर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। वहीं मंदिरों में भी सुबह से ही श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। देवालयों को भी देव दिवाली के चलते खूब सजाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें