कुरुक्षेत्र में पिछले कई दिनों से चल रही मौसम की बेरुखी बुधवार सुबह दूर हुई, जिसके चलते आसमान में घने बादल छा गए और बारिश हुई। बारिश होने से मौसम में ठंडक का आभास हुआ और पारे में कमी दर्ज की गई। बारिश होने से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे तो वहीं पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे लोगों को भी राहत मिली।