यमुनानगर कपाल मोचन मेले में स्नान के बाद बड़ी संख्या में विभिन्न प्रदेशों के श्रद्वालु धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने पवित्र ब्रह्मसरोवर में भी आस्था की डुबकी लगाई। छाए कोहरे व 14 डिग्री तक पहुंचे न्यूनतम तापमान के बावजूद भी श्रद्वालुओं ने में ब्रह्मसरोवर में स्नान करने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। श्रद्वालुओं का यहां सुबह ही आना-जाना शुरू हो गया था और दोपहर तक भी मेले जैसा माहौल बना रहा।