फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुरुक्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका दिल्ली की वर्तमान व पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से यमुना के दूषित पानी को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे और उन्होंने शहर के महाराजा अग्रसेन चौक पर जमकर रोष जाहिर किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुतले जलाए तो जमकर नारेबाजी भी की। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील राणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और कड़ा रोष जाहिर किया। जिलाध्यक्ष सुशील राणा ने इस दौरान कहा कि दिल्ली में पांच फरवरी को चुनाव होने हैं, जिनमें वहां भाजपा की सरकार आनी तय है, जिससे अरविंद केजरीवाल को अपनी पार्टी की सत्ता जाती दिखाई देने लगी है। ऐसे में केजरीवाल ने यमुना के दूषित पानी को लेकर हरियाणा प्रदेश व मुख्यमंत्री नायब सैनी पर इसे जहरीला बना दिए जाने का बयान दिया है, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता के सामने केजरीवाल की असलियत आ चुकी है और अब वहां की जनता उनसे किनारा कर चुकी है। यह देख केजरीवाल इस तरह के आधारहीन बयान देने लगे हैं, जिन्हें भाजपा कार्यकर्ता सहन नहीं कर सकते।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें