हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन से जुड़े सैकड़ो कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया है। जिसके चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तो नाकेबंदी भी की गई है। यूनियन के राज्य अध्यक्ष सतपाल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत शर्मा जिला प्रधान अशोक यादव ब्लॉक प्रधान रामरतन शर्मा की अगवाई में सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी पहले पिपली सेक्टर दोस्त स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में एकत्रित हुए जहां से रोज मार्च निकालते हैं सेक्टर 3 स्थित सीएम आवास पर पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया तो जमकर नारेबाजी की जा रही है। कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो और भीकादा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।