फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा पर निकली भव्य ब्रह्मा रथयात्रा

अमीन रोड स्थित जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ भगवान श्री ब्रह्मा मंदिर की ओर से कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर आज भव्य रथयात्रा निकाली गई। संघ के संस्थापक स्वामी शक्तिदेव महाराज के सानिध्य में दोपहर 12 बजे रथयात्रा मंदिर परिसर से रवाना हुई। जैसे ही भगवान श्री ब्रह्मा का रथ यात्रा स्थल से निकला, पूरा वातावरण ब्रह्मा भगवान की जय के जयघोष से गूंज उठा। सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। यात्रा में 1100 महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर शामिल हुईं। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने धार्मिक उत्सव को अद्भुत रंग दिया। इस दौरान मां भगवती, विभिन्न देव रूपों और भगवान विष्णु अवतारों सहित कुल 52 भव्य झांकियां निकाली गईं। भगवान ब्रह्मा जी का रथ, गोमाता और आदिशक्ति की झांकी प्रमुख आकर्षण रहीं। ढोल-नगाड़े, सारंगी, आर्मी बैंड और घोड़े शोभायात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र बने।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें