मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को गीता स्थली ज्योतिसर पहुंचे। यहां पहुंच कर मुख्यमंत्री ने पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया और हवन यज्ञ में आहुति डाली। इस मौके पर उनके साथ पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष तिजेंद्र सिंह उपस्थित रहे। बता दें कि धर्मानगरी कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के चलते वैश्विक गीता पाठ का आज आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम में जिलाभर के स्कूलों के 21000 बच्चे वैश्विक गीता पाठ में भाग लेंगे। थोड़ी ही देर में यह कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। वैश्विक गीता पाठ में एक योग गुरु स्वामी रामदेव भी पहुंचे हैं। इसके अलावा अन्य संत महापुरुष भी गीता पाठ में शामिल होंगे।