फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के यारा गांव में गैस सिलेंडर विस्फोट, 8 लोग झुलसे; एक बच्ची की हालत गंभीर

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के यारा गांव में आज सुबह एक घर में गैस सिलेंडर के फटने से भीषण हादसा हो गया। इस घटना में परिवार के लगभग आठ सदस्य झुलस गए, जिनमें एक छोटी बच्ची भी शामिल है। सभी घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे कोमल नाम की महिला खाना बना रही थीं। इसी दौरान घर का एक गैस सिलेंडर खत्म हो गया। जब परिवार के सदस्य दूसरे सिलेंडर को कनेक्ट करने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हो गया। सिलेंडर फटने से घर में तेज आग लग गई, जिससे पूरा परिवार आग की चपेट में आ गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें