फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: हॉकी की रानी रामपाल ने पंकज के साथ रचाई शादी

शाहिल शर्मा Updated Sun, 02 Nov 2025 05:10 PM IST

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और पद्मश्री अवार्डी रानी रामपाल अब जीवन के नए अध्याय में प्रवेश कर चुकी हैं। शाहाबाद की शान बनी रानी ने कुरुक्षेत्र के चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज के साथ दो नवंबर को पाल प्लाजा में विवाह रचाया। समारोह में खेल जगत से जुड़े दिग्गज खिलाड़ियों, कोचों, अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। पंकज, रमेश चंद के पुत्र हैं और बैंक में चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत हैं। शादी की खुशी के बीच रानी के परिवार के लिए भावुक पल भी आया, जब उनके पिता रामपाल को व्हीलचेयर पर विवाह समारोह में लाया गया। पिता को देखकर रानी की आंखें नम हो गईं। व्हीलचेयर पर पिता रामपाल ने शादी की रस्में निभाई। रानी रामपाल ने अपनी सफलता का श्रेय कोच बलदेव सिंह को दिया, जिन्होंने बचपन से उन्हें हॉकी की बारीकियां सिखाई। शादी में इंडिया टीम के कोच हरिंद्र सिंह, पूर्व कप्तान पद्यश्री सरदारा सिंह, द्रोणाचार्य अवॉर्डी प्रीतम सिवाच, भीम अवॉर्डी सुमन बाला, ओलंपियन संजीव कुमार, गुरबाज सिंह कैप्टन, हॉकी कोच मीनाक्षी सहित खेल जगत के सितारें पहुंचे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें