फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में छाया गहरा कोहरा, 15 मीटर तक की दृश्यता

कुरुक्षेत्र के अधिकतर क्षेत्रों में करीब एक सप्ताह बाद फिर गहरा कोहरा देखने को मिला है। अल सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। सुबह 8:15 बजे तक भी कोहरा हट नहीं पाया और सड़कों पर वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे। दिन में धूप खिलने और मौसम में गर्मी बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह के समय मौसम में यह बदलाव करीब एक सप्ताह बाद देखने को मिला है। कोहरा छाए रहने से हादसे की आशंका भी बनी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें