फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्याल में उद्यमिता प्रोत्साहन समारोह का हुआ आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Thu, 21 Aug 2025 08:22 PM IST

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित नवागंतुक छात्र स्वागत एवं उद्यमिता प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि शिक्षा, उद्यमिता, स्वदेशी और स्वरोजगार से विकसित भारत का निर्माण होगा। उन्होंने शिक्षा को ज्ञान, कौशल और सकारात्मक दृष्टिकोण का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता और चरित्र निर्माण पर जोर देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि कुवि प्रदेश की एकमात्र सरकारी विश्वविद्यालय है, जिसे नैक से ए++ ग्रेड प्राप्त है और स्वायत्त विश्वविद्यालयों में यह देश में आठवें स्थान पर है। खेलों में मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी में पिछले दो वर्षों में तीसरा स्थान और सांस्कृतिक गतिविधियों में सरकारी विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान हासिल किया है। विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर अनिल मोर ने ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना की ताकत और अनुशासन का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि छह मई को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना और वायुसेना ने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, जिसमें सात ठिकाने सेना और दो वायुसेना ने सटीक निशाने से ध्वस्त किए। इस ऑपरेशन ने वैश्विक मंच पर आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत, समय के सदुपयोग और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें