फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एनआईटी कुरुक्षेत्र में स्थापित किया 72 फीट उंचा तिरंगा

नवीन दलाल Updated Thu, 07 Nov 2024 12:30 PM IST

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र (एनआईटी) के प्रशासनिक भवन के सामने 72 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापना उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर सांसद और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिंदल पहुंचे। तिरंगे के लिए प्रशासनिक भवन के सामने स्तंभ लगाया गया है, जहां एनसीसी कैडेट्स ने सलामी देकर 72 फीट ऊंचा तिरंगे को सलामी दी। मुख्यातिथि सांसद नवीन जिंदल ने तिरंगा की स्थापना की। एनआईटी निदेशक डॉ बीवी रम्मना रेड्डी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में तकनीकी पढ़ाई व दक्षता के साथ-साथ देशभक्ति की भावना भी बढ़ाना है। कुछ दिनों पहले ही संस्थान परिसर में सेना के टैंक की स्थापना भी की गई थी। इस मौके पर फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सीईओ मेजर जरनल अशिम कोहली, एनआईटी निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें