फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच रोड़ महासभा की नई कार्यकारिणी के चुनाव, बनी गहमागहमी

रोड़ महासभा की चौधर किसके हाथ होगी, यह फैसला आज रविवार शाम तक हो जाएगा। प्रधान सहित अन्य पदाधिकारियों व 13 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए सुबह नौ बजे मतदान शुरू हो गया था और तीन बजे तक रहेगा। डेलिगेट फिलहाल चुनाव को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं दिखा रहे हैं और करीब एक बजे तक महज 100 डेलिगेट ने ही मतदान किया। चुनाव के लिए 73 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि 300 डेलिगेट मतदान करेंगे, जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रधान पद के लिए नौ, वरिष्ठ उपप्रधान के लिए दो, उपप्रधान के लिए छह, महासचिव के लिए पांच, सहसचिव के लिए तीन, प्रैस सचिव के दो पदों के लिए तीन व खंजाची के लिए दो उम्मीदवारों में टक्कर होगी। यहीं नहीं कार्यकारिणी के 13 सदस्यों के लिए 46 उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी महाबीर सिंह की देखरेख में हो रहे चुनाव को लेकर पुलिस ने मतदान स्थल रोड़ धर्मशाला के आसपास एरिया में नाकेबंदी की हुई है। उम्मीद्वाराें के साथ उमड़ी समर्थकों की भीड़ चुनाव में अपनी-अपनी जीत के सभी उम्मीदवार दावा कर रहे हैं। उनके साथ-साथ समर्थकों की भी भीड़ मतदान केंद्र के आसपास उमड़ी हुई हैं। अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवार व उनके समर्थक शनिवार देर भर भी पसीना बहाते रहे। मतदान केंद्र के बाहर खड़े उम्मीदवार मतदान के लिए आ रहे डेलिगेट को अपने-अपने समर्थन में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। कार्यक्ररणी सदस्य के लिए ये हैं मैदान में अनंतराम, अमन, आजाद सिंह, ईश्वर सिंह, ओमप्रकाश, अंशुल चौधरी, कुलवंत सिंह, केहर सिंह, कृष्ण कुमार, गुरदयाल सिंह, चमेलसिंह, जसबीर सिंह, जसमेर सिंह, जोगिंद्र सिंह, दीपक , धर्मसिंह, प्रवेश कुमार, बलकार सिंह, बलजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, भीम सिंह, महेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, महेंद्र सिंह, मुल्तान सिंह, मोनू कुमार, राजकुमार, राजपाल, राजेंद्र कुमार, राजपाल, रामनाथ, रामपाल, रणदीप कुमार, रतन सिंह, विक्रम सिंह, विरेंद्र सिंह, सतबीर सिंह, सतीश कुमार, सतबीर सिंह, सुभाष चंद, सुमित कुमार, सुरेंद्र कुमार, सूबे सिंह, हरजीत सिंह, हरबंस सिंह और हवा सिंह।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें