जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 28 फरवरी को होगा जिसको लेकर चुनाव मैदान में उत्तर प्रत्याशियों ने पूरी ताक़त झोंक दी है। चुनाव में मुख्य मुकाबला प्रधान पद के लिए है जिसमें प्रत्याशी धर्मेंद्र अत्री व सहदेव के बीच टक्कर है। इस पद के लिए यह दोनों ही प्रत्याशी हैं जिन्होंने अपना-अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया। दोनों ही प्रत्याशी अपने-अपने पैनल के साथ चुनावी एजेंडा भी जारी कर चुके हैं तो वही अधिवक्ताओं के साथ बैठक करके अपनी अपनी ताकत भी दिखा चुके हैं। दोनों ही प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने जीत का दावा किया जा रहा है तो वही जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात कारी मेहनत भी शुरू कर दी है। दोनों ही और से अधिवक्ताओं के लिए अधिक से अधिक सुविधाएं जुटाना, पार्किंग वयवस्था करवाना, नए चैंबर बनवाना सहित अनेक दावे किए जा रहे हैं। उधर मतदाता अधिवक्ता भी अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं जिसके चलते प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ीं हुई है।