फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: इलेक्ट्रिक बस सेवा के बाद अब धर्मनगरी को हॉप ऑन हॉप ऑफ सिटी बस सेवा मिलने की भी उम्मीद

धर्मनगरी में इलेक्ट्रिक बसों को शुरू किया गया है। इसका शेड्यूल व समय सारणी भी जारी कर दी गई है। इस बस सेवा के सफल होने के बाद शहर में दिल्ली व आगरा की तर्ज पर हॉप ऑन हॉप ऑफ सिटी बस सेवा को भी शुरू किए जाने की योजना तैयार की जा रही है। यह सुविधा पर्यटकों व अन्य लोगों को अपनी सुविधानुसार शहर के प्रमुख आकर्षणों पर बस से कभी भी उतरने और फिर अगली बस में वापस चढ़ने की आज़ादी देती है, जिससे वे अपनी गति से शहर को देख सकते हैं और बिना किसी तय समय-सारणी के लचीले ढंग से घूम सकते हैं। शहर को पर्यटन हब बनाने की दिशा में ही इस योजना पर विचार किया जा रहा है। जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने यह जानकारी सांझा की। वे शनिवार को जिला सचिवालय में नव वर्ष पर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जिले को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की योजनाओं पर काम कर रही है, ताकि देश के कोने-कोने से लोग यहां पर निरंतर आएं। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र को पर्यटन के साथ-साथ धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा। फरवरी माह तक कुरुक्षेत्र से झासा और कुरुक्षेत्र से ढांड मार्ग को तैयार किया जाएगा। पिहोवा से पटियाला मार्ग को भी फरवरी में तैयार कर लिया जाएगा।इस दौरान डीआईपीआरओ डॉ नरेंद्र सिंह भी मुख्य तौर पर से उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें