कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित 35वें दीक्षांत समारोह मेंकरीब तीन हजार विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई, जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे। राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो आशिम कुमार घोष ने बतौर मुख्यातिथि ये उपाधियां प्रदान की। उपाधियां लेने के लिए विद्यार्थी विशेष ड्रेस कोड में पहुंचे। विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जो उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक है और यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।