मुख्यमंत्री नायब सैनी कुरुक्षेत्र पहुंचे जहां वे पिपली अनाजमंडी में स्थित धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, भाजपा के जिला अध्यक्ष तिंजेंद्र सिंह गोल्डी, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा, ज़िप चेयरमैन कंवलजीत कौर, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह, नरेंद्र दबखेडा, शिव गुप्ता, विकास कुमार आदि उपस्थित हैं।