फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में महाभारत अनुभव केंद्र का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन

नवीन दलाल Updated Tue, 28 Oct 2025 12:21 PM IST

मुख्यमंत्री नायब सैनी मंगलवार सुबह ही ज्योतिसर में निर्माणाधीन महाभारत अनुभव केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी निर्माण कार्य शेष है, उन्हें जल्द निपटाया जाए। करीब दो माह के दौरान मुख्यमंत्री महाभारत अनुभव केंद्र में दूसरी बार पहुंचे थे। इससे पहले भी उन्होंने काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद काम करीब 98 फीसदी पूरा हो चुका है। संभावना जताई जा रही है कि अगले 20 दिन तक ही यह कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नंवबर को कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान इस केंद्र का भी लोकार्पण कर सकते हैं। इसके दो भागों का वे आनलाइन पहले ही लोकार्पण कर चुके हैं लेकिन ये भी आज तक आमजन के लिए नहीं खोले गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें