फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुरुक्षेत्र के पिहोवा में सरस्वती तट पर चैत्र चौदस मेला शुरू, पहुंचेंगे लाखों श्रद्वालु

जिला के पिहोवा उपमंडल में सरस्वती तट पर वीरवार सुबह चैत्र चौदस मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों से तीनों दिन में लाखों श्रद्वालु पहुंचने की उम्मीद है। मेले का आगाज पिहोवा एसडीएम कपिल शर्मा ने किया जबकि इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणी सहित अन्य अधिकारी व युधिष्ठर बहल, सुरेंद्र धींगड़ा सहित गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि मेला क्षेत्र को आठ जोन में बांटा गया है और हर जोन पर दिन व रात के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। पार्किंग से लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। यहां श्रद्वालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मेले का है अहम महत्व: आशीष चक्रपाणी नप चेयरमैन आशीष चक्रपाणी ने कहा कि सरस्वती तट पर आयोजित चैत्र चौदस मेले का अहम महत्व माना जाता है। दूर-दराज से लोग यहां पहुंचते हैं जो अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मिक शांति के लिए तर्पण करते हैं। इस मेले की आस्था लगातार बढ़ती जा रही है। मेले के लिए पिछले एक माह से तैयारी की जा रही थी और यहां किसी भी श्रद्वालु को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। संस्कृति व सभ्यता का केंद्र बनेगा मेला मेला विभिन्न राज्यों की संस्कृति एवं सभ्यता का केंद्र बनेगा। यहां अनेक राज्यों के कलाकार भी पहुंचे हैं, जो श्रद्वालुओं का मनोरंजन करेंगे तो अपनी-अपनी कला व संस्कृति को संजीदा करेंगे। वहीं बच्चों के लिए झूलों से लेकर अन्य हर प्रकार से मनोरंजन के लिए व्यवस्था की गई है। पहले पांच दिन चलता था मेला स्थानीय लोगों की मानें तो पहले यह मेला पांच दिन तक चलता था और लाखों लोग पहुंचते थे। अनेक वर्षों से जारी इस मेले का स्वरूप अब छोटा हो गया है। अब इसे तीन दिन के लिए ही मनाया जाने लगा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें