किरमच गांव में सर्कस देखने गए बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद में रामरतन की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक पक्ष के लोगों ने आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर पहले केयूके थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया तो अब डीसी कार्यालय का घेराव कर लिया है। कार्यालय के बाहर धरना देकर रोष जताया जा रहा है तो वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव का अंतिम संस्कार करने से भी इंकार कर दिया है। लोगों के बढ़ते गुस्से को देख भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लोग पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के आवास पर भी पहुंचे लेकिन वहां किसी के न मिलने पर वे डीसी कार्यालय पहुंचे और कड़ा रोष जाहिर करना शुरू कर दिया। दूसरी ओर चंड़ीगढ़ में मृतक रामरतन के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है, जिसे कुरुक्षेत्र लाया जा रहा है।