भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में भाजपा की कलस्टर स्तरीय बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में कुरुक्षेत्र ,करनाल, अंबाला, सोनीपत लोकसभा के संयोजक व सहसंयोजक शामिल हो रहे हैं। क्लस्टर प्रभारी पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रभारी कंवर पाल गुर्जर व लोकसभा संयोजक सुभाष सुधा सहित सैंकड़ों की संख्या में अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद।