फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार काउंसिल चुनाव; कुरुक्षेत्र जिला बार में 2200 वकील डालेंगे मत

Naveen Updated Wed, 18 Mar 2026 02:44 PM IST

पंजाब व हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव में दूसरे दिन जिला न्यायालय परिसर में वोटिंग को लेकर वकीलों में खासा उत्साह बना हुआ है। चुनाव जिला निर्वाचन अधिकारी व हाईकोर्ट की ओर गठित कमेटी में देखरेख में शांतिप्रिय तरीके से चल रहा है। जिला बार में दोपहर तक मतदाता की गति धीमी रही है। दोपहर एक बजे तक करीब 25 प्रतिशत मतदान को पाया। हालांकि दोपहर बाद मतदान का प्रतिशत बढ़ने के आसार हैं। परिसर में वकील सुबह से ही पूरे उत्साह के साथ दो लाइनें बना कर खड़े बार रूम में बनाए गए बूथ के बाहर खड़े रहे और पांच-पांच लोगों को एक साथ मतदान करने के लिए पांच बूथ बनाए गए। जिला बार में कुल 2200 वोट है। बार में सुबह से ही उम्मीदवारों के समर्थक बार रूम के बाहर टेंट तान कर बैठ गए और मतदान करने जा रहे वकीलों को अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने की अपील करते नजर आए। वहीं बाहर के उम्मीदवार के लिए समर्थन करने आए लोग वकीलों से कोई भी वरीयता देने के लिए कहते हुए नजर आए कि सर कृपा अपने मत में अगर पहली नहीं तो कोई बात नहीं कम से कम कोई तो वरीयता जरूर देना। सीनियर अधिवक्ताओं और महिला अधिवक्ताओं के लिए दूसरी कतार लगाई गई थी। जिले के दो प्रत्याशी भी इस बार मैदान में हैं। हर मतदाता वरीयता क्रम में 25 मत दे सकता है। वहीं मैदान में उतरे प्रत्याशी अधिवक्ता राजेंद्र जुनेजा अपील करते रहे कि यहां के प्रत्याशियों को प्रथम वरीयता का मत देने के बाद बाहर के अधिवक्ताओं को दिया जाए क्योंकि यहां से कोई भी अधिवक्ता आज तक बार काउंसिल का सदस्य नहीं बना, जबकि चुनाव में 25 सदस्य चुने जाते हैं। जिले का प्रतिनिधित्व करने वाला कोई नहीं रहता। चुनाव के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें