अंबाला- हिसार नेशनल हाईवे के लिए पिहोवा के तीन गांव की अधिगृहित की गई जमीन का किसानों को आज तक उचित मूल्य नहीं मिल पाया है, जिसके चलते किसानों में रोष गहराता जा रहा है। अब किसान 12 मार्च को गांव ठोल के पास हाईवे पर संकेतिक धरना देते हुए काम बंद करवाएंगे। यह फैसला भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) चढूनी ग्रुप के पिहोवा के किसान रेस्ट हाउस में हुई बैठक में लिया गया।