फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र के बंधन को तोड़कर भक्ति की कांवड़ यात्रा में अडिग है 70 वर्षीय गिरदावरी

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 18 Jul 2025 09:04 PM IST

धर्मनगरी में भगवान शिव की भक्ति का अनुपम दृश्य तब देखने को मिला, जब 70 वर्षीय गिरदावरी और उनके 50 वर्षीय बेटा पृथ्वी कांवड़ लेकर हरिद्वार से कुरुक्षेत्र पहुंचे। फतेहाबाद जिले के पृथला गांव के निवासी इन मां-बेटे की जोड़ी के साथ उनके गांव के ही सुशील और सुमित भी थे, जो इस पवित्र यात्रा में सहभागी बने हुए हैं। गिरदावरी चार बार और पृथ्वी 20 बार कांवड़ यात्रा कर चुके हैं, जबकि सुशील और सुमित भी चार-चार बार यह पुण्य यात्रा कर चुके हैं। इनकी भक्ति और निस्वार्थ भावना उम्र की सीमाओं को चुनौती देती है, जो यह साबित करती है कि आस्था के सामने उम्र महज एक संख्या है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें